प्रशासन ने मोहाली में फल एवं सब्जियों की कीमत तय की


 


चंडीगढ़। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश व्यापी बंद के दौरान सब्जियों और फलों की ऊंची कीमतों की शिकायत के बाद मोहाली जिला प्रशासन ने इनकी कीमत तय कर दी।


जिला प्रशासन ने आलू 50 रुपये प्रति किलोग्राम, प्याज 45 रुपये प्रति किलोग्राम, टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम और गोभी के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम की राशि तय की है।


इसके अलावा भी कई सब्जियों के दाम तय किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मोहाली और पंजाब के अन्य स्थानों पर लोगों ने सब्जियों और फलों की ऊंची कीमतों की शिकायत की थी। जिला प्रशासन ने दावा किया कि उसने दूध की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है।


 


 


 


 


 


 


अपने शहर/गांव में पत्रकार बननें हेतु अभी अप्लाई करनें के लिए यहां दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें :


E-mail: info.misindia@yahoo.com
Contact No: +91-9169626001
Whatsapp No : 09648546968
website : http://misindia.page


                          


हमारे ट्विटर अकाउंट अथवा फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां दिये गए लिंक पर विजिट करें :


Twitter : https://twitter.com/misofindia


Facebook: https://www.facebook.com/manvadhikarinvestigationservicesofindia