कोरोना वायरस : संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5734 हुई, उत्तर प्रदेश में 29 नए पॉजिटिव केस


 


नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। उसने बताया कि आठ लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की गुजरात में, दो की जम्मू कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में हुई है।

 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई। पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों ने जान गंवाई। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में चार-चार लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में दो लोगों ने जान गंवाई।

 

बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बुधवार शाम तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 149 थी। हालांकि, विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई की तालिका के अनुसार बुधवार देर शाम तक कम से कम 181 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है जिसके पीछे अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों को मामले सौंपने में प्रक्रियागत देरी की वजह बताई है। सुबह आठ बजे तक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक 1,135 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 738 और दिल्ली से 669 मामले सामने आए। तेलंगाना में मामले बढ़कर 427 हो गए जबकि राजस्थान में 381 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

 

उत्तर प्रदेश में 361 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 348 मामले आए हैं। केरल में कोविड-19 के 345 मामले आए हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 229 हो गए जबकि कर्नाटक में 181 और गुजरात में 179 मामले सामने आए। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 158 मामले सामने आए हैं, हरियाणा में 147, पश्चिम बंगाल में 103 और पंजाब में 101 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में कोरोना वायरस के 42 मामले दर्ज किए गए।

 

बिहार में इस वैश्विक महामारी से 38 लोग संक्रमित हैं जबकि उत्तराखंड में 33 मरीज और असम में 28 मरीज हैं। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से 18-18 मामले सामने आए हैं जबकि लद्दाख में 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप से 11 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ से 10 मामले सामने आए हैं। गोवा में कोविड-19 से सात लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। झारखंड में संक्रमण में चार मामले दर्ज किए गए जबकि मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया।

 

 

 



 


 


उत्तर प्रदेश में 29 नए पॉजिटिव केस, कुल आंकड़ा 361 हुआ, जमात से जुड़े 195 मामले



उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आज 29 नए पॉजिटिव केस सामने आने के साथ ही राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 361 हो गया। कुल 361 मरीजों में से तबलीगी जमात से जुड़े मरीजों की संख्या 195 है। वहीं राज्य सरकार ने  कोरोना वायरस से प्रभावित 15 जिलों के हॉट स्पॉट को चिन्हित कर उसे 15 अप्रैल तक सील करने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत के आधार पर इन हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।’’ 


 


 


 


 


 


अपने शहर/गांव में पत्रकार बननें हेतु अभी अप्लाई करनें के लिए यहां दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें :


E-mail: info.misindia@yahoo.com
Contact No: +91-9169626001
Whatsapp No : 09648546968
website : http://misindia.page


                          


हमारे ट्विटर अकाउंट अथवा फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां दिये गए लिंक पर विजिट करें :


Twitter : https://twitter.com/misofindia


Facebook: https://www.facebook.com/manvadhikarinvestigationservicesofindia



 


 


 



 


 


 


 


 


 UP CM YogiAdityanath के नेतृत्व में  गंगा यात्रा का Theme Song