दूरदर्शन के ऐतिहासिक सीरियल रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए एक्टर श्याम सुंदर का पिंजौर में निधन हो गया। अरुण गोविल ने इसकी जानकारी दी है।
दूरदर्शन के ऐतिहासिक सीरियल रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए एक्टर श्याम सुंदर का आज पिंजौर में निधन हो गया है। रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मालूम हो लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण का फिर से प्रसारण किया जा रहा है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
अरुण गोविल ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा है- श्री श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर मैं दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
आपको बता दें कि रामायण में हाल ही के दिनों में सुग्रीव -बाली युद्ध, सुग्रीव का राज्यभिषेक और उनका राम की मदद का आश्वासन का एपिसोड चल रहा है।
अपने शहर/गांव में पत्रकार बननें हेतु अभी अप्लाई करनें के लिए यहां दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें :
E-mail: info.misindia@yahoo.com
Contact No: +91-9169626001
Whatsapp No : 09648546968
website : http://misindia.page
हमारे ट्विटर अकाउंट अथवा फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां दिये गए लिंक पर विजिट करें :
Twitter : https://twitter.com/misofindia
Facebook: https://www.facebook.com/manvadhikarinvestigationservicesofindia
UP CM YogiAdityanath के नेतृत्व में निकल रही गंगा यात्रा का Theme Song