कटनी । एकल विद्यालय, 'एकल शिक्षक वाले विद्यालय' कहलाते हैं। जो "एकल विद्यालय फाउंडेशन" द्वारा संचालित किए जाते हैं। यह विद्यालय कई वर्षो से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में "एकल विद्यालय फाउंडेशन' द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझने वाले हजारों संगठन इसमें सहयोग भी दे रहे हैं। यहां बुनियादी शिक्षा ही नहीं दी जाती बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गो को स्वास्थ्य, विकास और स्वरोजगार संबंधी शिक्षा भी दी जाती है। एकल विद्यालय फाउंडेशन बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराता हैं। पाठ्यक्रम में बच्चों को बुनियादी शिक्षा, संस्कार, नैतिक शिक्षा भी दी जाती हैं ताकि उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा हो।
कटनी जिले के संच रीठी ब्लाक में कोरोना महामारी के चलते विद्यायल अभी बंद हैं। इसलिए संच रीठी के एकल विद्यालय के आचार्य अपने घरों में रामायण पाठ करने के लिए बच्चों को प्रेरित कर रहे है ताकि बच्चे रामायण पाठ के महत्व को समझ सके। हिन्दुओं के दो प्रमुख ग्रन्थों में से एक रामायण हैं, जो ज़िंदगी का एक अलग चित्रण करती है और बताती है कि कैसे अंत में बुराई पर अच्छाई की ही जीत होती है। इसलिए बच्चों को रामायण पाठ के माध्यम से एक सकारात्मक ऊर्जा भी मिलेगी।
संच रिठी में संच प्रमुख भारत सिंह ,अध्यक्ष रतन सिंह ,सचिव ज्ञान सिंह भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।
अपने शहर/गांव में पत्रकार बननें हेतु अभी अप्लाई करनें के लिए यहां दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें :
E-mail: info.misindia@yahoo.com
Contact No: +91-9169626001
website : http://misindia.page
हमारे ट्विटर अकाउंट अथवा फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां दिये गए लिंक पर विजिट करें :
Twitter : https://twitter.com/misofindia
Facebook: fb.com/info.misindia